फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Funny Jokes: ऑपरेशन के बाद पप्पू ने पूछा डॉक्टर से ऐसा सवाल, पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल

Thu, 13 Nov 2025 10:49 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर हम हमेशा खुश रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi:  हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

ऑपरेशन के बाद पप्पू ने पूछा डॉक्टर से सवाल-
डॉक्टर साहब, क्या अब मैं रोगमुक्त हूं? 
डॉक्टर - बेटा डॉक्टर साहब तो धरती पर ही रह गए,
मैं तो चित्रगुप्त हूं.....


डॉक्टर- भगवान और डॉक्टर को कभी नाराज नहीं करना चाहिए
मरीज- ऐसा क्यों?
डॉक्टर- क्योंकि जब भगवान नाराज होता है,
तो डॉक्टर के पास भेज देता है
और जब डॉक्टर नाराज होता है,
तो भगवान के पास भेज देता है......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी
लड़की- ये क्या कर रहा है,
मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं क्या?
चिंटू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम
लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
भिखारी- पहले आप 10-10 रुपये देते थे,
अब सिर्फ 1 रुपये का सिक्का?
रमेश- बाबा पहले मैं कुंवारा था, अब शादीशुदा हूं
भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है......

 

Jokes: सास से बहू- मैं गर्मियों में काम नहीं करती, वजह पढ़कर आप भी लगाएंगे ठहाके

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू परेशान सा बैठा हुआ था, 
तभी पप्पू ने पूछा- क्या हुआ भाई?
गप्पू- यार पता नहीं वो कौन से लोग हैं, 
जिनके सपनों में राजकुमारी या हसीनाएं आती हैं
मेरे सपनों में तो मैं कभी मर जाता हूं तो कभी
गहरी खाई में गिर जाता हूं और तो और 
कभी मुझे भूत उठा कर ले जाते हैं
गप्पू का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती हो गई बंद.....


गप्पू- पता है, शादी में सबसे बड़ा धोखा कब होता है?
पप्पू- कब?
गप्पू- जब गाय के गुण बताकर, दूल्हे को शेरनी थमा दी जाती है......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी ने प्यार से पति का सिर दबाते हुए पूछा-
शादी से पहले आपका सिर कौन दबाता था?
पति- शादी से पहले सिरदर्द होता ही नहीं था.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें