फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए मरीज ने डॉक्टर से पूछा सवाल, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 28 Jan 2026 01:42 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: हंसने से मानसिक तनाव कह होता है और आपकी सहेत अच्छी रहती है। हंसने के एक नहीं कई फायदे हैं। हंसने से आप कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Today Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए मरीज ने डॉक्टर से पूछा,
 मुझे अस्पताल में कब तक रुकना पड़ेगा?
डॉक्टर- ऑपरेशन सफल हुआ तो एक हफ्ता,
नहीं तो आधा घंटा....


डॉक्टर- कल रात को क्या खाया था?
पिंकी- बर्गर, पिज्जा और कोक
डॉक्टर- देखो ये फेसबुक नहीं है, सच बताओ
पिंकी- रोटी और रात की टिंडे की सब्जी.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- सुनो, मैं दो घंटे के लिए बाहर जा रही हूं,
आपको कुछ चाहिए?
पति- नहीं इतना ही काफी है.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
सुरेश- जब वो गोबर फेंकने जाती थी तो हम उसे देखते थे
मोहन- फिर?
सुरेश- फिर क्या, उसके बाप ने भैंस ही बेच दी
हमारा लव स्टोरी ही खत्म.....


Jokes: साली से बिगाड़ने को लेकर पति ने पत्नी को दिया ऐसा गजब का जवाब, पढ़कर खिलखिलाकर खूब हंसेंगे आप


आज के मजेदार जोक्स: जब प्राइमरी स्कूल में औचक निरीक्षण को पहुंचे कलेक्टर साहब, पढ़िए वायरल जोक्स

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पिता- क्या कर रही हो?
बेटी- पढ़ रही हूं
पिता- शाबास, क्या पढ़ रही हो?
बेटी- आपके होने वाले दामाद के मैसेज
पिता बेहोश....


पिता- बेटी पहले तो तुम मुझे पापा कहती थी,
लेकिन अब तुम मुझे डैड कहती है, ऐसा क्यों?
बेटी- ओह डैड, पापा कहने से लिपस्टिक खराब होती है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक बच्चा अपने पड़ोस में जाकर दरवाजे की घंटी बजाता है
महिला दरवाजा खोलकर कहती है- बेटा क्या हुआ?
बच्चा- आंटी मम्मी ने एक कटोरी चीनी मंगाई है
महिला (मुस्कुरा कर)- अच्छा और क्या कहा तेरी मम्मी ने?
बच्चा- कहा है कि....अगर वो डायन न दे तो
सामने वाली चुड़ैल से ले आना.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें