फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: आपको डॉक्टर किसने बना दिया? पप्पू का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Mon, 06 Oct 2025 08:32 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Jokes In Hindi, Chutkule: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

पप्पू (डॉक्टर से)- क्या दूध पीने से रंग गोरा होता है?
डॉक्टर- हां होता है
पप्पू- आपको डॉक्टर किसने बना दिया?
डॉक्टर- क्यों क्या हुआ?
पप्पू- अगर दूध पीने से रंग गोरा होता, तो फिर
भैंस का बच्चा काला क्यों होता है......

विज्ञापन

2 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- इंसान वहीं जो दूसरों के काम आए
चिंटू- लेकिन एग्जाम के वक्त न तो आप खुद इंसान बनती हैं
और न दूसरों को बनने देती हैं....

टीचर- मान लो तुमने अपने दोस्त को 500 रुपये दिए,
मगर उसे सिर्फ 200 रुपये की जरुरत है तो बताओ,
वो तुम्हें कितने रुपये वापस देगा?
पप्पू- एक भी नहीं सर
टीचर- क्या तुम इतना गणित भी नहीं जानते?
पप्पू- गणित तो जानता हूं सर, पर आप मेरे दोस्तों को नहीं जानते.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गप्पू- पता है, शादी में सबसे बड़ा धोखा कब होता है?
पप्पू- कब?
गप्पू- जब गाय के गुण बताकर, दूल्हे को शेरनी थमा दी जाती है......


Desi Chutkule: पिता ने ली बेटे की तलाशी, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी ने पति का मोबाइल चेक किया, उसमें कुछ भी गलत नहीं मिला
पत्नी सिर पकड़कर बोली- हे भगवान जिसे कोई भी घास नहीं डाल रहा है,
मैं ऐसे आदमी के साथ जीवन गुजार रही हूं......

पत्नी-  कहां रह गए 11 बज रहे हैं
पति- अरे जानू, यहां जाम लगा है
पत्नी- ओह, तो कब तक आओगे?
पति- पता नहीं, क्योंकि अभी तो पहला ही जाम था......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश- पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है, क्या करूं?
राजू-  अगर पत्नी की तबीयत ठीक नहीं हो, 
तो उसे अस्पताल के बदले साड़ी की दुकान में ले जाएं
फिर भी आराम न आए तो उसे सुनार की दुकान में ले जाएं,
तुरंत आराम मिलेगा.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें