फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: डॉक्टर के पास गई दादी, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

Thu, 13 Aug 2026 09:52 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adoeb Stock
Chutkule, Funny Jokes In Hindi:  जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। इसके लिए आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।  


पिंकी अपनी दादी को लेकर डॉक्टर के पास गई 
डॉक्टर- मुंह खोलो दादी
दादी- आाााााााााा
डॉक्टर- और बड़ा खोलो दादी
दादी- तुम्हारी बीवी रोज शाम को तुम्हारे,
पड़ोसी राजू से मिलती है
बस इससे ज्यादा मेरा मुंह मत खुलवाना
डॉक्टर बेहोश..... 


दादी- मैं रोज आपसे 50 रुपये की दवाई ले रही हूं, 
पर कोई फायदा नहीं हो रहा
डॉक्टर- अब तुम मुझसे 40 रुपये वाली दवाई ले जाओ,
इससे तुम्हें रोज 10 रुपये का फायदा होगा....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
मृत्यु के बाद स्वर्ग पहुंचने पर आदमी ने यमराज से पूछा- 
मैं इतना बड़ा शराबी सारा दिन नशे में टुन,
मुझे स्वर्ग कैसे मिला प्रभु?
यमराज- बिना अन्न का एक दाना खाए,
तू जो शराब के साथ सलाद खाकर सो जाता था,
टेक्निकली उसे उपवास में काउंट कर लिया है...... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक कवि का बेटा स्कूल में आया
टीचर- व्हाट इज नाउन?
स्टूडेंट- अर्ज करता हूं, कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
नाउन इज ए नेम ऑफ पर्सन प्लेस ऑर थिंग.....

Funny Jokes In Hindi: काफी दिनों बाद अच्छा फेशियल हुआ, रिंकी का जवाब सुनकर महिला के उड़ गए होश

Jokes: मरकर ऊपर पहुंचे डॉक्टर को मिला मरीज, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

4 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पति-पत्नी मंदिर गए
पति ने पूछा- तुमने क्या मांगा
पत्नी- कि आप और मैं सात जन्म साथ रहें
और आपने?
पति- कि यह मेरा सातवां जन्म हो.......


पत्नी- तुमने पढ़ा अखबार में लिखा है कि
25% महिलाएं मानसिक रोग के लिए दवाइयां लेती हैं
पति- यह तो बहुत डरावना समाचार है
पत्नी- क्यों?
पति- इसका मतलब 75% बिना दवाइयां लिए घूम रही हैं....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
देवर- ये रस्सी अपनी जीभ से काट दो
भाभी- तुम्हारा दिमाग खराब है क्या, 
रस्सी जीभ से कैसे कट सकती है? 
देवर- क्यों? कल ही तो भैया कह रहे थे कि
आपकी जुबान कैंची की तरह चलती है
देवर की बात सुनकर भाभी आगबबूला हो गई.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें