फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनके मासूम चेहरे पर मत जाइए, तस्वीरों में इनकी खुराफात देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Sun, 07 Oct 2018 06:40 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
कहते हैं बच्चे न हों तो घर, घर नहीं लगता। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो खुद ही नहीं जानते कि वो जाने-अनजाने में क्या कर रहे होते हैं। इनके मासूम चेहरे को देखकर आप इनकी शैतानी को भी भूल जाएंगे। हम इसे मजाकिया समझते हैं और इसे लंबे समय तक याद करते हैं। कुछ लोग इन क्षणों को कैद करने और उन्हें इंटरनेट पर साझा करने का प्रबंधन भी करते हैं। आपभी देखिए अकेले में बच्चे किस कदर मस्ती करते हैं।  
विज्ञापन

2 of 9
इन छोटे बच्चों को देखिए जो जो साबुन के झाग में किस तरह मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अब इनकी मम्मा इनको देखेंगी तो गुस्सा भी करेंगी तो कैसे कर पाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 9
इनको देखकर तो लग रहा है इन्होंने सारी सफेदी ओढ़ रखी है। न जाने कितने डिब्बे पाउडर अपने ऊपर डाल लिया है। इस मासूम चेहरे पर तो गुस्सा करना भी संभव नहीं है।

4 of 9
अरे वाह, इन साहब ने तो स्पाइडर मैन बनने की चाहत में स्पाइडर मैन की ड्रेस तो पहन ली है लेकिन पहनते समय भूल गए कि ड्रेस सीधी है या उल्टी, जनाब को अब कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन

5 of 9
इनको देखिए शोरूम में टंगी एक जैकेट पर इनका दिल आया तो इन्होंने बिना किसी से पूछे हैंगर से उतारे बिना ही उसे पहन लिया। अब इनकी इस अदा पर क्या कहा जाए।  
विज्ञापन

6 of 9
इन साहब से मिलिए, न जाने बिल्ली मौसी के साथ क्या कर रहे हैं। बिल्ली मौसी के साथ इनका प्यार देखने लायक है। 
विज्ञापन

7 of 9
इनको तो कहीं और जगह मिली ही नहीं बैठने की। छोटे उस्ताद वॉशिंग मशीन में ही लैपटॉप लेकर बैठ गए। न जाने इनके मन में ये आइडिया आया कैसे। कोई बात नहीं लेकिन इनकी मस्ती जारी है।  

8 of 9
ये तो हद ही कर दिए हैं, इन्होंने अब टॉमी के खाने पर भी धावा बोल दिया है। बेचारा इनका प्यारा टॉमी इनकी शैतानी के आगे एक किनारे छिपकर इनको देख रहा है। 
विज्ञापन

9 of 9
इनसे मिलिए, पेड़ों में पानी देते-देते इतने मशगूल हो गए कि खुद ही पानी में मस्ती करने लगे। देखिए कैसे पानी में मस्ती कर मजे कर रहे हैं ये उस्ताद। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें