फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: चीनी भाषा पढ़ने को लेकर भाभी ने देवर से कही ऐसी बात, पढ़कर जम जाएगी बैठकी

Sat, 22 Mar 2025 05:17 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां दूर रहती हैं।

विज्ञापन
1 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Jokes: हर इंसान किसी न किसी वजह से परेशान रहता है। ऐसे में लोग सोचने की वजह से तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। अगर आप ऐसी परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको रोजाना हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आजकल की भागमभाग जिंदगी में चिंता और मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। आपको को हंसाने में जोक्स बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..


देवर ने भाभी से पूछा- क्या आप चीनी भाषा पढ़ सकती हैं.
भाभी- हां, क्यों नहीं?
देवर- कैसे ?
भाभी- अगर वह हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो...
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
देवर- आज खाना क्यों नहीं बनाया भाभी?
भाभी- देवर जी, मैं गिर गई थी और लग गई थी
देवर- कहां गिर गई थी भाभी जी और क्या लग गई आपको?
भाभी- देवर जी, तकिये पर गिर गई थी और नींद लग गई थी
देवर बेहोश...
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
बच्चा- मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
मम्मी- नहीं, पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
बच्चा- क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं,
तो सब यही कहते हैं 'हे भगवान फिर आ गया....


Hindi Jokes: प्यार भरी मीठी तकरार के साथ, पति-पत्नी पर बनें इन चुटकुलों को पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
टीचर- कल होमवर्क नहीं किया तो मुर्गा बनाऊंगा
चंटू- सर मुर्गा तो मैं नहीं खाता,
आप चाहो तो मटर पनीर बना लेना
चंटू का जवाब सुनकर मास्टर जी ने कल के बजाए
उसे आज ही मुर्गा बना दिया.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में गोलू बोला
गोलू- प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है?
गोलू- नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं....
 

आज के मजेदार जोक्स: टिकट को लेकर टीटी ने चम्पू को दिया गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें