फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: देवर ने भाभी से पूछा एक सवाल, जवाब जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 10 Feb 2024 11:28 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
हिंदी चुटकुले: हंसना हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर हंसी से अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो पूरा दिन अच्छे से बीतता है। इसलिए हम सभी को अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करनी चाहिए। हंसने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है और हमारे साथ रहने वाले लोग भी खुश रहते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्स। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

बबली भाभी फिल्म देखने गई थी,
इंटरवल के बाद अंधेरे में अपनी सीट की ओर लौटती भाभी ने
कोने वाली सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछा - भाई साहब,
क्या बाहर जाते समय मैंने गलती से आपका पैर कुचल दिया था?
आदमी (गुस्से में): हां, कुचला था, पर अब क्यों माफी मांग रही हो?
बबली भाभी: माफी-वाफी नहीं भैया, इसका मतलब कि मेरी सीट इसी लाइन में है....!!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
देवर ने भाभी से पूछा - क्या आप चीनी भाषा पढ़ सकती हैं.
भाभी - हां.. क्यों नहीं ?
देवर - कैसे ?
भाभी - अगर वह हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी।
और आंख लग गई थी।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
आधी रात को एक लड़की की नींद खुली
पहली लड़की- अरे सोनम, उठो
दूसरी लड़की- बोलो
पहली लड़की- तुम्हें आसमान में क्या नजर आ रहा है
दूसरी लड़की- तारे, और तुम्हें
पहली लड़की- तारे
दूसरी लड़की- कितना खूबसूरत है आसमान
पहली लड़की- डार्विन की अम्मा, टेंट चोरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी पति से- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी मुझे खूब प्यार करोगे?
पति- सॉरी यार! मुझे क्या पता था कि तुम्हारी शादी मेरे साथ हो जाएगी!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें