फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: देवर से भाभी- अपने भैया से कह देना, मैं हमेशा के लिए घर छोड़ कर जा रही हूं, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 26 Jul 2026 03:42 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच भी आती है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....


भाभी- कह देना अपने भैया से,
मैं हमेशा के लिए घर छोड़ कर जा रही हूं
देवर- भैया भी बंगाली बाबा के पास गए हैं
भाभी- मुझे मांगने के लिए
देवर- नहीं, ये बताने के लिए की
कृपा आनी शुरू हो गयी है...
विज्ञापन

2 of 5
लेटेस्ट चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
पंडित जी- अब तुम्हारी शादी हो गई है
दो बच्चों से ज्यादा नहीं करना समझे
राजू- आपका काम बस मंडप तक था,
बेडरूम में घुसने की कोशिश न करें......


पप्पू- पाप का घड़ा भरने पर क्या होता है?
पंडित जी- मौत
पप्पू- तो फिर खुशियों का घड़ा भरने पर क्या होता है
पंडित जी- शादी
पप्पू बेहोश.....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू- यार पता नहीं फिल्मों में,
लड़की के टकराने से लड़के को कैसे प्यार हो जाता है?
पप्पू- क्यों क्या हुआ?
गप्पू- कल मैं भी एक लड़की से टकरा गया तो, 
वो गुस्से से बोली- चलना नहीं आता अंधा है क्या बुड़बक......

Jokes: पत्नी के ब्लड ग्रुप को लेकर पप्पू ने डॉक्टर से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Chutkule In Hindi: बेटे से मां- तुझे कैसी बहू चाहिए? पढ़िए सोशल मीडिया वायरल धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
जीजा-साली मजेदार जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
जीजा- शादीशुदा आदमी की जिंदगी सरकारी बस जैसी होती है
साली- वो कैसे?
जीजा- दिनभर कहीं भी घूमो लेकिन रात को डिपो में 
जमा होना ही पड़ता है......


साली- एक लड़का मेरे पीछ़े पड़ा है,
वो बार-बार मुझे I Love You बोलता है
मै क्या करूं?
जीजा- एक काम कर उससे शादी कर ले,
फिर जिंदगी में दोबारा नहीं बोलेगा.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी से उछलने लगा
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है,
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं सीट पर बैठा था, इतने में वो बोली,
उठ ये लेडीज सीट है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें