फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: समझदार पत्नी को लेकर देवर ने भाभी से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Fri, 08 May 2026 02:07 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। 

 

विज्ञापन
1 of 5
वायरल हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Funny Jokes in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

देवर- अच्छा भाभी, एक बात बताओ,
समझदार पत्नी क्या होती है?
भाभी- समझदार पत्नी वहीं होती है,
जो अपने पति का बार-बार खर्चा करवाकर,
ऐसी हालत कर दे कि वो दूसरी औरत के बारे में
सोचना ही छोड़ दे..... 


देवर- स्त्री हार कब स्वीकार करती है
भाभी- स्त्री हार तभी स्वीकार करती है, 
जब हार सोने का हो
देवर बेहोश......
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू- हिंदी बहुत शक्तिशाली भाषा है
पप्पू- वो कैसे?
गप्पू- क्योंकि जैसे ही पत्नियां कहती हैं,
हिंदी में समझाऊं क्या? तुरंत सारे पति समझ जाते हैं.......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली_______को चली,
खाली जगह भरो
चिंटू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली
टीचर- मुझसे मजाक कर रहे हो
अभी बताती हूं
चिंटू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया
वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या,
उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता......

Comedy Jokes: पति- मैं 2 शादियां और कर सकता हूं, पत्नी ने दिया गजब का जवाब

Jokes: डेट पर गए बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
लड़की- प्यार अंधा होता है
लड़का- आजकल तो जिसके चार-पांच बॉयफ्रेंड हैं
वो भी कहती है कि 'प्यार अंधा होता है'
अरे प्यार अधां नहीं है बहन
तुने प्यार अंधा-धूंध किया है......


लड़की (लड़के से)- बाबू एक लड़के ने मुझे प्रपोज कर दिया
लड़का- तो ब्लॉक कर दो उसे
लड़की- ओके बाबू
थोड़ी देर बाद लड़की ने लड़के को फोन किया
भैया वह मुझे आईफोन दिला रहा है
लड़का- अरे मैं भैया कैसे हो गया
लड़की- ब्लॉक करने से पहले...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू को एक साधु बाबा मिले
पप्पू- कैसे हैं बाबाजी?
बाबाजी- हम तो साधु हैं बेटा, हमारा राम जैसे रखता है
हम वैसे ही रहते हैं, तुम तो सुखी हो न बच्चा
पप्पू- हम तो सांसारिक लोग हैं बाबाजी,
हमारी सीता हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें