फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: गांव की सबसे मशहूर चीज को लेकर भाभी ने देवर से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 10 Apr 2026 05:11 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
Chutkule in Hindi: अगर हम हंसते हैं, हमारे मन की उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक भरे ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर। 

देवर- आपके गांव की सबसे मशहूर चीज क्या है? 
भाभी- जो मशहूर थी, उसे तो आपके भैया ले गए 
जवाब सुनकर देवर के होश उड़ गए.....


देवर- पता है, औरत मायके जाने के बाद भी 
अपने पति को रोज फोन क्यों करती है?
भाभी- क्यों?
देवर- वो ये याद दिलाती है कि अभी 'टाइगर जिंदा है'.....
विज्ञापन

2 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पति- जो चोरी करता है, वह बाद में बहुत पछताता है
पत्नी- तुमने शादी से पहले जो मेरी नींद चुराई थी,
मेरा दिल चुराया था, उसके बारें में क्या ख्याल है
पति- कह तो रहा हूं, जो चोरी करता है
बाद में बहुत पछताता है.......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड- पता है, असली गर्लफ्रेंड क्या होती है?
गर्लफ्रेंड- क्या होती है?
बॉयफ्रेंड- जो अपनी किडनी बेचकर
अपने बॉयफ्रेंड को iPhone X दिलाए
और बाद में कहे बाबू और कुछ चाहिए?
अभी एक किडनी और बाकी है.....

Comedy Jokes: तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है, पति की बात सुनकर पत्नी का चढ़ गया पारा
 

Desi Chutkule: लड़की- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती, लड़के ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
एक शायर डॉक्टर बन गया
पप्पू- डॉक्टर साहब ये दवाईयां कैसे लेनी हैं?
डॉक्टर- दिल लगा कर मोहब्बत में धमाल करें,
सिरप को अच्छी तरह हिला कर के इस्तेमाल करें
दिल मेरा टूट गया, उठी जब उसकी डोली,
सुबह, दोपहर, शाम बस एक-एक गोली
पप्पू बेहोश......


सुरेश- डॉक्टर साहब, मैं चश्मा लगाकर पढ़ सकूंगा न?
डॉक्टर- हां-हां बिल्कुल
सुरेश- तो फिर ठीक है, वरना अनपढ़ आदमी की जिंदगी 
भी कोई जिंदगी है
सुरेश का जवाब सुनकर डॉक्टर की बोलती बंद हो गई.... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू एक बाबा के पास जाता है
पप्पू  चलते-चलते यूं ही रुक जाता हूं मैं,
क्या यही प्यार है?
बाबा- नहीं भईया ये तो कमजोरी है,
तुम च्यवनप्राश खाया करो....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें