फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: देवर- पत्नियां कभी भी पति से पहले खाना क्यों नहीं खातीं? भाभी ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Sat, 30 Aug 2025 12:21 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।

विज्ञापन
1 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....

देवर (भाभी से)- ये पत्नियां कभी भी पति से पहले खाना क्यों नहीं खातीं
भाभी- वैज्ञानिक जब भी कभी कोई दवा बनाते हैं, तो पहले चूहों और 
बंदरों पर परीक्षण करते हैं, तो ऐसे ही पत्नियां भी करती हैं
भाभी का जवाब सुनकर देवर की बोलती बंद हो गई......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक आदमी अपनी बीवी को ससुराल लेने जाता है,
जाते हुए उसकी सास उसको 100 रुपये देती है
घर पहुंचते ही वो पत्नी से कहता है- तेरी मां ने मेरी बेइज्जती कर दी
मैं 150 रुपये के केले लेकर गया था और उन्होंने मुझे 100 रुपये पकड़ा दिए
इतना सुनकर पत्नी गुस्से में बोली- तुम मुझे लेने आए थे या केले बेचने.....

पत्नी- आप शादी के बाद कितना बदल गए हो? मेरे में जरा भी 
दिलचस्पी नहीं दिखाते
पति- मैंने तुझे पहले ही बता दिया था कि मुझे शादीशुदा औरतों में 
बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू मेडिकल डॉक्टर के पास गया
पप्पू- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर- लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो,
पप्पू- उससे क्या होगा?
डॉक्टर- अगर लड़कियों का पीछा करना नहीं छोड़ोगे, तो जल्दी ही मर जाओगे
पप्पू- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है?
डॉक्टर- क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है...
 

4 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
पप्पू (गप्पू से)- यार ये शादीशुदा लोग कितना झूठ बोलते हैं
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- अपनी एनिवर्सरी पर बोलते हैं कि पता ही नहीं चला
20 साल कैसे निकल गये जबकि इनको पता है, हर दिन कैसे निकलता है..... 

पप्पू- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? 
गप्पू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और मुंह लटका हो तो
लड़का शादीशुदा......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटी (पिता से)- एक सवाल पूछूं?
पिता- हां 
बेटी- अगर औरत सीधी हो तो उसे गाय और आदमी सीधा हो तो
उसे गधा क्यों कहते हैं?
बेटी का सवाल सुनकर पिता के होश उड़ गए......


डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें