फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: फोन को लेकर देवर ने भाभी से कही ऐसी बात, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 19 Jul 2025 06:37 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

देवर- क्या हुआ भाभी? 
भाभी- पता नही कौन से मनहूस दिन ये फोन खरीदा था,
बार-बार खराब हो जाता है
देवर- आपके जन्मदिन पर ही तो लिया था....
विज्ञापन

2 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
भाई (बहन से)- जा मेरे लिए 1 कप चाय बनाकर ला
बहन- नहीं, 25 दिसंबर 2023 बुधवार को शाम 7:12 मिनट पर,
मैंने तुमसे 1 गिलास पानी मांगा था, तो तुमने देने से मना कर दिया था....

पिता- नालायक, तूने मम्मी से ऊंची आवाज में बात की
बेटा- मुझे पता है पापा आपको जलन हो रही है
पापा- नहीं, मुझे जलन क्यों होगी?
बेटा- क्योंकि आप ऐसा नहीं कर सकते इसलिए.......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार- क्या चाहिए?
आदमी- मुझे बीवी से लड़ने के लिए ताकत और हिम्मत चाहिए
दुकानदार- साहब को एक क्वार्टर, सोडा और मूंगदाल का पैकेट दो...


Hindi Jokes: पप्पू से गप्पू- शादी हमेशा अच्छा खाना पकाने वाली लड़की से करनी चाहिए, वजह पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
दामाद को परेशान देख ससुर ने उससे कहा,
तुम चाहो तो अपनी परेशानी मुझे कह सकते हो
दामाद- मलेरिया के बारे में मच्छर से क्या बात करना....

गोलू आईने में देखने के बाद सोचने लगा...यार इसको कहीं देखा है
काफी देर टेंशन में सोचने के बाद बोला-
अरे ये तो वही है जो उस दिन मेरे साथ बाल कटवा रहा था.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : FREE
पुलिस (शराबी से)- रात के 1 बजे तुम कहां जा रहे हो? 
शराबी (पुलिस से)- मैं शराब पीने के दुष्परिणाम पर भाषण सुनने जा रहा हूं
पुलिस (शराबी से)- इतनी रात मैं तुम्हे कौन भाषण देगा? 
शराबी- मेरी बीवी....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें