फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Funny Jokes: इस खुशहाल जिंदगी का क्या राज है? भाभी का जवाब सुनकर हुई देवर की बोलती बंद

Thu, 14 Aug 2025 10:57 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
1 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes in Hindi, Chutkule: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

देवर (भाभी से)- आपके कमरे से रोज जोर-जोर से हंसने की आवाजें आती हैं
मुझे भी बताइये क्या है? इस खुशहाल जिंदगी का राज
भाभी- मैं तुम्हारे भैया को रोज जूता फेंक कर मारती हूं
लग जाए तो मैं हंसती हूं, न लगे तो वो हंसते हैं
भगवान की कृपा से ऐसे ही हंसी-खुशी जिंदगी गुजर रही है
भाभी का जवाब सुनकर देवर की बोलती बंद.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू गर्लफ्रेंड  के साथ डिनर पर गया
पप्पू ने गिलास के आस-पास घूम रहे एक कीड़े को मार दिया
पप्पू की गर्लफ्रेंड चिल्ला कर बोली- कितने निर्दयी हो तुम, मैं तो इतनी 
सेंसेटिव हूं कि मुझ से एक चींटी भी मर जाए तो दुख होता है
तभी वेटर आकर बोला- मैम ऑर्डर?
गर्लफ्रेंड- भैया एक चिकन तंदूरी ले आओ.....

बेटी- पापा कहा हो आप? 
पिता- ऑफिस हूं, बताओ क्या हुआ?
बेटी- कुछ नहीं वो पड़ोस वाली आंटी भाग गयी तो मम्मी ने बोला
पापा से पूछो कि वो कहां हैं?
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
चिंटू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी
लड़की बोली- ये क्या कर रहा है?
मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं
चिंटू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम
लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न....


Desi Chutkule: चांद को आया लड़कियों पर गुस्सा, वजह पढ़कर आप भी लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- चलो खड़े होकर x की वैल्यू बताओ?
चिंटू- सर जान थी वो मेरी, बहुत याद आती है उसकी
चिंटू की बात सुनकर टीचर ने की जमकर कुटाई.....

टीचर- अगर तुम अपना कैरेक्टर सुधारना चाहते हो तो
अपनी टीचर को मां की तरह समझो
पिंकू- लेकिन मैडम इससे तो हमारे पापा का
कैरेक्टर खराब होगा
टीचर बेहोश......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (गोलू से)- पता है, सुरेश को बीड़ी पीने की लत लग गयी थी
गोलू- फिर क्या हुआ?
राजू- उसके पिता ने लत छुड़ाने के लिए योगा क्लास में भेजा
गोलू- फिर
राजू- सुरेश अब पांव से भी बीड़ी पी लेता है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें