फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: भाभी ने देवर को बताया उम्र लंबी करने का तरीका, पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Thu, 09 Oct 2025 05:13 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।
विज्ञापन
1 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Chutkule In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

देवर- भाभी मुझे जिंदगी से बहुत प्यार है, 
उम्र लंबी करने का कोई तरीका बताइए?
भाभी- शादी कर लो तुम
देवर- इससे उम्र लंबी हो जाएगी क्या?
भाभी- नहीं, पर इससे दो फायदे जरुर होंगे
एक तो लंबी जिंदगी की चाहत खत्म हो जाएगी और 
दूसरा जो बची खुची जिंदगी होगी, वो लंबी लगने लगेगी.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
मोहन- सर, मेरी बीवी 5 दिनों के लिए मेरे साथ 
मनाली घूमने जाना चाहती है, छुट्टी दे दीजिए 
बॉस- छुट्टी नहीं मिलेगी
मोहन- शुक्रिया सर, मैं जानता था कि 
मुसीबत में सिर्फ आप ही मेरे काम आएंगे
मोहन का जवाब सुनकर बॉस की बोलती हो गई बंद.....

सुरेश (रमेश से)- यार मेरी एक बात समझ में नहीं आती
रमेश- क्या?
बॉस से सैलरी बढ़ाने को बोलो तो बोलते हैं, तुम काम ही क्या करते हो?
छुट्टी लेने का बोलो तो, बोलते है कि तुम्हारा काम कौन करेगा? 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू अपनी मां को डॉक्टर के पास लेकर गया
डॉक्टर- आपकी मां के दो टेस्ट होने हैं
चिंटू जोर-जोर से रोने लगा
डॉक्टर- क्या हुआ तुम क्यों रो रहे हो?
चिंटू- क्योंकि मेरी मां अनपढ़ है, डॉक्टर साहब.....


Desi Chutkule: कड़वी दवाई मत लिखना, डॉक्टर की बात सुनकर पप्पू की बोलती हो गई बंद

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
शराब पी कर एक आदमी देर रात अपने घर का दरवाजा खटखटाता है
उसकी पत्नी दरवाजा खोलती है
पति -कौन हैं आप? 
पत्नी- मुझे भूल गए
पति- नशा हर गम को भुला देता है, बहन......

पत्नी- मैं आपसे बात नहीं करुंगी
पति- ठीक है
पत्नी- क्या तुम कारण नहीं जानना चाहते?
पति- नहीं मैं तुम्हारे फैसले की इज्जत करता हूं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर (रोहन से)- अगर तुम्हारे पास पंद्रह सेब हो, 
जिनमें से 6 तुम सविता को, 4 रीता को और 5 डौली को
दे दो तो तुम्हें क्या मिलेगा?
रोहन- सर, मुझे तीन नई गर्लफ्रेंड मिलेंगी.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें