फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: हाथ में बेलन लेकर भाभी ने देवर से कही ऐसी बात, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 25 Jul 2025 10:43 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
विज्ञापन
1 of 5
देवर-भाभी फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....

हाथ में बेलन लेकर भाभी देवर से बोली- तुम दो खाओगे या तीन
देवर- क्या? 
भाभी- परांठा या रोटी 
देवर- साफ-साफ बोला करो भाभी, कलेजा मुंह को आ जाता है....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड- तुझमें रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं?
गर्लफ्रेंड- करना क्या है  पैसा फेको, माथा टेको और चलते बनो
और भी भक्त लाइन में हैं......

पप्पू (गप्पू से)- ये तो अच्छा है कि परीक्षा का कोई एग्जिट पोल नही आता
नहीं तो, घरवाले 3-4 दिन पहले से ही पिटाई शुरू कर देते...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
राजू- तुम इस ऑफिस में कब से काम कर रहे हो?
सुरेश- जब से बॉस ने मुझे नौकरी से निकालने की धमकी दी है...


Comedy Jokes: इंजेक्शन खरीदने को लेकर डॉक्टर ने मरीज से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
रवि- जानू, तुम दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हो
पत्नी (खुश होकर)- ओ.. थैक्यू
रवि- हां सच में, तुम्हें देखकर रोटियां भी जलने लगी हैं........

पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, पत्नी घर छोड़कर मायके जाने लगी
रास्ते में पति को कॉल करके बोली- भूल जाओ मुझे और मेरा
नंबर भी डिलीट कर देना
पति- आप कौन बहनजी..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
लड़की ने लड़के को सीधे आई लव यू बोल दिया
लड़का बोला- तुमने मुझमें क्या देख लिया जो सीधे प्रपोज कर दिया
लड़की- जब भी मैं शाम को तेरे घर से गुजरती थी तो
तुम्हें आटा गूथते हुए देखती थी
बस मैंन सोच लिया अब डायरेक्ट प्रपोज करूंगी
लड़का ने सुनते ही कर लिया ब्रेकअप....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें