फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: भाभी- मेरा वेट कैसे कम होगा? देवर ने पलट कर दिया गजब का मजेदार जवाब

Sun, 27 Jul 2025 09:50 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।
विज्ञापन
1 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Chutkule In Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

भाभी (देवर से)- मेरा वेट कैसे कम होगा?
देवर- अपनी गर्दन को दाएं-बाएं हिलायें
भाभी- किस समय? 
देवर- जब कोई खाने को पूछे तब.....

भाभी- मेरी तो किस्मत ही खराब है
देवर- क्यों क्या हुआ भाभी?
भाभी- अगर मेरी शादी तुम्हारे भैया की जगह किसी राक्षस से भी हो जाती
तो भी मैं इतनी परेशान नहीं होती
देवर- हां भाभी मैं समझता हूं, खून के रिश्तों में शादियां कहां होती हैं......
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और उसके साथ.भाग रही हूं 
पिता- हे भगवान… मेरे पैसे और समय दोनों बच गए
बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है
बेटी की बात सुनकर पिता बेहोश....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी
लड़का- हेलो
लड़की- हाय, क्या कर रहे हो?
लड़का- मैं एक खूबसूरत लड़की से बात कर रहा हूं
लड़की- तुम कितने स्वीट हो
लड़का- हां, वो खूबसूरत लड़की काफी देर से रिप्लाई नहीं कर रही,
तो सोचा तुझसे ही बात कर लूं......


Funny Jokes: गर्लफ्रेंड बनने को लेकर लड़के ने लड़की को कही ऐसी बात, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पति- पत्नी में जबरदस्त लड़ाई हुई
पत्नी- मैं मायके जा रही हूं
पति- और मैं मंदिर जा रहा हूं
पत्नी- अब चाहे लाख मन्नतें मांग लो, फिर भी मैं वापस नहीं आऊंगी
पति- पगली मन्नत पूरी हो गई है, इसलिए जा रहा हूं.....

बीवी- पति क्या है, उसकी परिभाषा बताओ?
पति- पति वह प्राणी है जो भूत-प्रेत से बेशक न डरे,
मगर पत्नी की चार मिस्ड कॉल खौफ पैदा करने के लिए काफी है..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मरीज (डॉक्टर से)- उम्र लम्बी करने का कोई तरीका बताइये
डॉक्टर- शादी कर लो
मरीज- इससे उम्र लम्बी हो जाएगी
डॉक्टर- नहीं, पर दो फायदे जरूर होंगे,
पहला- लम्बी जिंदगी की चाहत खत्म हो जाएगी
दूसरा- बची जिंदगी लम्बी लगने लगेगी......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें