फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes : चाय की टपरी पर दोस्तों के बैठकी में सुना दें ये पांच मजेदार चुटकुले, खिल उठेगा सभी का चेहरा

Wed, 19 Mar 2025 06:06 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है जिससे इंसान अपने भविष्य के प्रति सकारात्मक रहने लगता है। इतना हंसी-खुशी से रहने से हमारे सामाजिक संबंध भी अच्छे रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
Viral Jokes: अच्छे सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है, खासकर आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहां तनाव से बचना हर किसी के लिए जरूरी हो गया है। हंसी न सिर्फ मन को हल्का करती है, बल्कि शरीर को भी स्वस्थ रखती है। यह तनाव को कम करती है, रक्त संचार को बेहतर बनाती है और खुशी का एहसास दिलाती है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले हमें खुश रखने के लिए एक आसान और मजेदार तरीका है, जो माहौल को खुशनुमा बना देता है। ये हमें पल भर में हंसने का मौका देते हैं और दिन की थकान को दूर कर देते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इन चुटकुलों के साथ आप ठहाके मारेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी हंसा सकेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा - 'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ.. 
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए.. 
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है... 
पिता बेहोश...

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर - चल बता...4 और 4 कितने होते हैं? 
पप्पू- 10 होते हैं. 
टीचर- 8 होते हैं... नालायक 
पप्पू- हम दिलदार घर से हैं....2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
कपड़ा सिलवाने गई एक खूबसूरत लड़की की कमर का नाप लेने के बाद दर्जी ने कहा
दर्जी- कैसी फीटिंग चाहिए, मैडम?
लड़की- ऐसी की, सालों भर मोबाईल रिचार्ज की टेंशन न हो
दर्जी- आप कहें तो मोबाइल का भी जुगाड़ लगा दूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें