फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Jokes: डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी, मरीज का जवाब पढ़कर खिलखिलाकर हंसने लगेंगे आप

Thu, 07 Nov 2024 07:08 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसना एक ऐसी भावात्मक अभिव्यक्ति है कि जब हम किसी को हंसते-मुस्कुराते हुए देखते हैं तो अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। हंसने के लिए आप कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, मित्रों के साथ मिल बैठकर हंसी मजाक कर सकते हैं। इसके अलावा आप चुटकुले भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Desi Jokes: हंसना किसी भी आयु वर्ग के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से हमारे संबंध मजबूत होते हैं। हंसना एक ऐसी भावात्मक अभिव्यक्ति है कि जब हम किसी को हंसते-मुस्कुराते हुए देखते हैं तो अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। हंसने के लिए आप कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, मित्रों के साथ मिल बैठकर हंसी मजाक कर सकते हैं। इसके अलावा आप चुटकुले भी पढ़ सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए रोज मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए अध्यापक छात्र के धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...

मरीज (डॉक्टर से)- मुझे सोने के बाद नींद नहीं आती, काम करूं तो थक जाता हूं
डॉक्टर- ये तो बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पागलखाने में एक डॉक्टर मरीजों से
घूम-घूम कर मिल रहा था
एक मरीज के पास वह पहुंचा, तो वह मरीज बोला डॉक्टर साहब -
आप पिछले डॉक्टर से ज्यादा अच्छे हैं
डॉक्टर मरीज की बात सुनकर खुश हुआ और पूछा
कैसे लगा कि मैं अच्छा हूं?
मरीज उत्साहित होते हुए बोला
आप हम लोगों के जैसे ही लगते हैं...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी
मरीज- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो तुम छ बजे का अपॉइंटमेंट था, तुम सात बजे आए हो...

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर- क्या बात है?
मरीज- जी कुत्ते ने काट लिया है
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा
मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आये हो
जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर- अब क्या हाल है?
पप्पू- पहले से ज्यादा खराब है
डॉक्टर- दवाई खाली थी क्या?
पप्पू- नहीं दवाई की शीशी तो भरी हुई थी
डॉक्टर- मेरा मतलब दवाई ले ली थी?
पप्पू- आपने दी तो मैंने ले ली
डॉक्टर- बेवकूफ दवाई पीली थी?
पप्पू- नहीं दवाई तो लाल थी
डॉक्टर- गधे, दवाई को पी लिया था?
पप्पू- नहीं जी पीलिया तो मुझे था
डॉक्टर बेहोश...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें