फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Jokes: इन जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 30 May 2026 06:57 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Desi Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Desi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा...
मैडम- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों...?
मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए...
यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा...
मैडम- अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे, तो तुम क्या करोगे...?
मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला
पप्पू- मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे!
 
विज्ञापन

2 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
लड़की वाले- बेटा क्या करता है आपका?
लड़के वाले- बहुत मेहनती है हमारा लड़का,सुबह सात बजे से रात के एक बजे तक फेसबुक चलाता है...!
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है।
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।

Jokes In Hindi: दादी को गीता पढ़ते देख बेटे ने मां से पूछा सवाल, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मास्टर जी- तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है...
पप्पू- मेरी सबसे बड़ी ताकत है किसी भी बात को मैं छिपाकर रख सकता हूं...
मास्टर जी- अच्छा वो कैसे...
पप्पू- मेरे बैग में आपकी बेटी का लव लेटर रखा है क्या अभी तक मैंने ये बात किसी को बताई...
मास्टर जी बेहोश...

Comedy Jokes: महिलाओं को जीवन में बस चार सुख चाहिए, सास की बात सुनकर दामाद की बोलती हो गई बंद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, 
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ? 
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई। 
भोलू- किसने मारा? 
गोलू- सूरज की मम्मी ने...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें