फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Jokes: घर पर जमी बैठकी में सुना दें देवर-भाभी के ये मजेदार चुटकुले, खिल उठेगा सभी का चेहरा

Mon, 24 Mar 2025 09:22 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। ऐसे में हम आपके लिए चुटकुले लेकर आए हैं जिसे आपको भी पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
देवर भाभी के मजेदार चुटकुले - फोटो : Amar Ujala
Viral Jokes: खुलकर हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है, जिससे हमारा मानसिक तनाव कम होता है और साथ ही मन हल्का रहता है। यह न सिर्फ तनाव को पलभर में गायब कर देती है, बल्कि चेहरे पर मुस्कान और दिल में खुशी भर देती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहां हर कोई किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। चाहे आप पढ़ाई से ब्रेक ले रहे हों, काम की थकान मिटाना चाहते हों, या बस मूड फ्रेश करना हो, ये चुटकुले हर मौके पर फिट बैठते हैं। इनमें रोजमर्रा की मस्ती, प्यार भरी नोंक-झोंक, और हल्की-फुल्की शरारतें हैं, जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगी। तो बिना देर किए, अपने चेहरे पर मुस्कान सजाने के लिए तैयार हो जाइए। आइए, शुरू करते हैं हंसी का यह धमाकेदार सिलसिला...

भाभी जी- क्या हुआ देवर जी क्यों उदास बैठे हो?
देवर- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं।
तभी से तैयार बैठा हूं ,कोई आया ही नहीं।
देवर की बात सुनकर भाभी हैरान रह गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
भाभी जी- देखो देवर जी, जुआ नहीं खेलते।
यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे, परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।
देवर- बस भाभी मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़ कर खेला करूंगा!
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
भाभी- क्या तुम जानते हो दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
देवर- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं...
जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है।
 

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
देवर- आप बहुत सुंदर हो भाभी जी, आप एकदम रानी जैसी हो.
भाभी- अरे, सच में क्या?
देवर- जी, भाभी जी.
भाभी- और क्या बताओ क्या कर रहे हो अभी?
देवर- मजाक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़की की आंख का ऑपरेशन चल रहा था।
लड़की- डॉक्टर प्लीज मेरे बॉयफ्रेंड को अंदर बुला लीजिए।
डॉक्टर- विश्वास करो मैं बहुत शरीफ आदमी हूं।
लड़की- लेकिन आपकी नर्स बाहर अकेली है और वह बहुत बड़ा कमीना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें