फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Jokes: पप्पू- सर बहुत बारिश हो रही है, बॉस का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Tue, 08 Apr 2025 08:27 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

आजकल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को खुद का ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉस एम्पलाई के मजेदार चुटकुले - फोटो : freepik
Desi Jokes: आज की भागदौड़ भरी व्यस्त जिंदगी में तनाव और चिंता हर इंसान के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। ऐसे में मानसिक तनाव होना बहुत आम बात है। इस स्थिति से निपटने के लिए एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर हंसी-मजाक जरूर करना चाहिए, इससे मन हल्का रहता है। इतना ही नहीं खुलकर हंसने इंसान का शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। हंसने से न सिर्फ तनाव कम होता है, बल्कि रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और हम कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहते हैं। यही वजह है कि हम रोज आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए लेटेस्ट चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

कर्मचारी- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए।
बॉस- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी। पहले ये बताओ कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
कर्मचारी- सर, हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी न दी हो।
बॉस- बताओ कितने दिन की छुट्टी चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- हेलो बॉस मुझे टेररिस्ट ने पकड़ लिया है,
दोनों हाथ काट दिए, आंख फोड़ दी, किडनी निकाल ली
बॉस- देख ले हो सके तो आजा, आज ऑडिट है...

 
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- सर बहुत बारिश हो रही है, क्या आज ऑफिस आना है?
बॉस- खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी है... मुझसे या पत्नी से?
पप्पू- ठीक है सर... मैं आ रहा हूं।

 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
मॉल में बिस्कुट चोरी करते हुए एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई और फिर... 
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे, इसके लिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है 
महिला का पति बोला- जज साहब, सूजी का पैकेट भी चुराया है।
जज बेहोश...कितनी सजा दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉस की नई कार देखकर पप्पू खुश हो कर बोला
वाह बॉस क्या बढ़िया गाड़ी है
बॉस ने पप्पू के कंधे पर हाथ रख कर कहा
तू अगर ईमानदारी से काम करेगा, जी लगालगा के मेहनत करेगा
समय पर आएगा, छुट्टियां नहीं लेगा, ओवर टाइम करेगा और टारगेट पूरा करेगा तो
अगली बार मैं इससे भी बड़ी गाड़ी लूंगा...


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें