वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से आप दूर रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
हंसी न सिर्फ हमारे चेहरे पर मुस्कान लाती है, बल्कि यह हमारे शरीर और दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। हंसने-मुस्कुराने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जो हमें बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इतना ही नहीं, हंसी का जादू हमारे आसपास के माहौल को भी खुशनुमा बनाता है, जिससे मानसिक तनाव दूर रहता है और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह आज भी कुछ मजेदार और वायरल जोक्स व चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी। तो फिर इंतजार किस बात का? आइए, शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
जज- तुमने पुलिस अधिकारी की जेब में जलती माचिस की तीली क्यों रखी?
चोर- उसने ही कहा था कि अगर जमानत चाहते हो तो पहले जेब गरम करो।
विज्ञापन
2 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
मास्टर जी- अगर नदी में नींबू का पेड़ है, तो नींबू कैसे तोड़ेंगे?
संता- चिड़िया बनकर।
मास्टर जी- नालायक, तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
संता- वही, जिसने नदी में नींबू का पेड़ लगाया होगा।
संता का जवाब सुनकर मास्टर जी बेहोश हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : freepik
पुलिस- तुमने इन 10 लोगों को कैसे मारा?
चोर- पुलिस जी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे
सामने देखा तो एक तरफ से दो आदमी आ रहे थे
और दूसरी तरफ से एक बारात जा रही थी!
अब आप ही बताओ मैं गाड़ी किधर मोड़ता?
पुलिस- जिस तरफ से दो आदमी आ रहे थे नुकसान कम होता!
चोर- बिल्कुल सही... मैंने भी यही सोचा था
लेकिन वह दोनों मेरी गड्डी देखकर बारात में घुस गए!
चोर की बात सुनकर पुलिस वाले ने सन्न रह गया।
4 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : Adobe Stock
वकील - हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
पत्नी - मेरा चश्मा कहां है संगीता?
वकील - तो इसमें मारने वाली क्या बात थी?
पत्नी - मेरा नाम रंजना है।
पूरा कोर्ट खामोश!
पुलिस- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए?
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही की थी अपनी पत्नी के लिए ड्रेस चुराकर।
बाकी दो बार तो मैं सिर्फ उसे बदलने गया था।