फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Jokes: दोस्तों के जमघट में सुना दें ये पांच झन्नाटेदार चुटकुले, खिल उठेगा सभी का चेहरा

Tue, 04 Feb 2025 08:46 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए झन्नाटेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: खुलकर हंसना हर व्यक्ति के जीवन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ हमारे मन को खुश रखता है, बल्कि हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। हंसने के लिए आप स्टैंडअप कॉमेडी देख सकते हैं, या फिर चुटकुले पढ़ सकते हैं। इसलिए हम आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। ये चुटकुले आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे और आपका दिन बना देंगे। तो चलिए, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला...

बेटा- मम्मी प्लीज ये रस्सी अपनी जीभ से काट दो 
मम्मी- बेवकूफ रस्सी जीभ से कैसे कट सकती है? 
बेटा- क्यों? कल ही तो पापा कह रहे थे कि आपकी जुबान कैची की तरह चलती है।
फिर क्या पापा की हो गई धुनाई
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक लड़का एक लड़की को प्रपोज करता है।
लड़की- तुम्हारी योग्यता क्या है? हिंदी में बताओं
लड़का- नेत्र चाय नेत्र
लड़की- अब ये कौन-सा कोर्स है?
लड़का- आई टी आई…
लड़की बेहोश है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो...!
पति- क्यों...?
पत्नी- क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो...!, 
पति- मैं कुछ समझा नहीं...?
पत्नी- अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले,
और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें