Viral Jokes: खुलकर हंसना हर व्यक्ति के जीवन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ हमारे मन को खुश रखता है, बल्कि हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। हंसने के लिए आप स्टैंडअप कॉमेडी देख सकते हैं, या फिर चुटकुले पढ़ सकते हैं। इसलिए हम आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। ये चुटकुले आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे और आपका दिन बना देंगे। तो चलिए, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला...
बेटा- मम्मी प्लीज ये रस्सी अपनी जीभ से काट दो
मम्मी- बेवकूफ रस्सी जीभ से कैसे कट सकती है?
बेटा- क्यों? कल ही तो पापा कह रहे थे कि आपकी जुबान कैची की तरह चलती है।
फिर क्या पापा की हो गई धुनाई