फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पोता- 80 साल की उम्र में भी आप दादी को डार्लिंग कहते हैं, दादा का जवाब सुनकर उड़े होश

Wed, 19 Aug 2026 08:22 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock
Funny Jokes: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। इन चुटकुलों को पढ़कर आप भी अपने परिजनों और दोस्तों को हंसा सकते हैं।

पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...! 
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...! 
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...! 
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...! 
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, 
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पोता- दादाजी, 80 साल की उम्र में भी आप दादी को 'डार्लिंग' कहते हैं, इस प्यार का राज क्या है?
दादा- बेटे, 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था, और पूछने की हिम्मत नहीं हुई, इसलिए 'डार्लिंग' कहता हूं!



 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मरीज- मुझे अपनी आंखों के सामने धब्बे से दिखाई देते हैं। 
डॉक्टर- क्या नये चश्मे से कोई फायदा नहीं हुआ? 
मरीज- हां हुआ है न, अब वो धब्बे ज्यादा साफ दिखाई देते हैं।
 
Funny Jokes In Hindi: शादी के मण्डप में दूल्हा बने ऑटो वाले ने दुल्हन से कही ऐसी बात, पढ़कर आप भी हंस पड़ेंगे

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- कटने ही तो जा रहा है कौन सा, स्कूल जा रहा है !!!

Funny Chutkule: लड़की से लड़का- अब हमारी शादी नहीं हो पाएगी, वजह पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
ट्रेन में दो यात्री पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।
दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था, लेकिन मैं तो आगे आ गया।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें