फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: इन टाॅप जोक्स को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स

Fri, 24 Jan 2025 06:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes:  हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Comedy Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो  सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।

रोहन और मोहन बात कर रहे थे...
रोहन- मेरा बॉस सबको परेशान करता था, तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची
डाल दी।
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस पागल को मत देना।' आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ
था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पप्पू डॉक्टर के पास गया...
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा- “हैल्लो जान !! पहचान गए ना? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है?
तो वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।
दुकानदार बेहोश

Jokes in Hindi, Chutkule: डॉक्टर- रोजाना होटल में खाना मत खाया करो, पिंटू का जवाब सुनकर हो गया बेहोश

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
नयी नयी शादी हुई...
पति सुबह अपनी पत्नी पे पानी डाल देता है
पत्नी- (नींद में से उठती हुई गुस्से में)... पानी क्यों डाला?
पति- तेरे पिता ने बोला था, दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है, उसे मुरझाने मत देना, इसीलिए...
तब से पति गायब है...

Jokes in Hindi: यमराज- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं, महिला का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
बॉम्बे मेल- पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें