Comedy Jokes: हंसी-मजाक करने से मन प्रसन्न रहता है। हंसना हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
बीमार पति को लेकर पत्नी डॉक्टर के पास गई...
डॉक्टर ने कहा- इनको अच्छा खाना दो, हमेशा खुश रखो, घर की कोई भी परेशानी इनसे मत बताओ,
फालतू की फरमाइशें करके इनकी चिंतायें मत बढ़ाओ, तो ये छह महीने में ठीक हो जाएंगे...!
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा- क्या कहा डॉक्टर ने...?
पत्नी बोली- कुछ नहीं, अब डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया है...!