फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: दुकानदार से जज- जुर्म साबित हो चुका है कल तुम्हें फांसी होगी, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 28 Dec 2024 02:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।  
 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Comedy Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।  

शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जज (दुकानदार से)- तुम्हारा जुर्म साबित हो चुका है कल तुम्हें फांसी पर चढ़ाया जाएगा 
दुकानदार- वो तो ठीक है, लेकिन उतारा कब जाएगा? दुकान भी तो खोलनी है!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला- रुको !!
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतज़ार में तो मैं कई सालों से था,
चलो, अब लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी, 100 बार।

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है? चिंटू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मां ने घबराकर बेटे को फोन लगाया और कहा... बेटा जल्दी से घर आजा, बहू को पैरालिसिस का अटैक आया है... 
उसका मुंह टेढ़ा, आंखे ऊपर और गर्दन घूमी हुई है।
बेटा बोला- रहने दे मां, तू घबरा मत... वो शेल्फी ले रही है...

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
एक लड़की एक लड़के के साथ बैठी थी,
दूसरे दिन दूसरे लड़के के साथ बैठी थी,
तीसरे दिन तीसरे लड़के के साथ बैठी थी,
इस कहानी से तुम्हें क्या शिक्षा मिलती है?
लड़के बदल जाते हैं पर लड़कियां नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें