फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: अपनी ससुराल खाने पर गए दामाद ने सास से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 16 Jun 2025 03:23 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
सास-दामाद जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे।

एक दामाद अपने ससुराल लखनऊ गया
सास ने पूछा- बैगन शरीफ पका लूं या भिंडी मुबारक
या फिर पालक पाक खाना पसंद करेंगे?
दामाद- मैं बेरोजगार और बेआबरू बंदा हूं
इन मुकद्दस और अजीम सब्जियों के नाम लेने के काबिल कहां
आप ऐसा करे मेरे लिए कोई बेगैरत, आवारा सा मुर्गा पका दें....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पाकिस्तान के एक स्कूल में एक मास्टर जी पढ़ा रहे थे
मास्टर जी बोले- बेटे बताओ हमारे पाकिस्तान में पानी की इतनी कमी क्यों है?
जुम्मन- मास्टरजी, अब्बू बताते हैं कि हमारे देश में एक ही हैंडपंप हुआ करता था,
जिसे भारत से आए तारा सिंह ने उखाड़ दिया था
बस तभी से पानी की बड़ी किल्लत है.......
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik

बेटा- पापा, मुझे एक लड़की पसंद है
पिता- क्या वो भी तुझे पसंद करती है?
बेटा- हां पापा बहुत
पिता- जिस लड़की की पसंद तेरे जैसी हो
हम उसे अपनी बहू नहीं बना सकते......  


आज के मजेदार जोक्स: सुरेश को आया एक लड़की का फोन, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
दो औरतें आपस में बात कर रही थीं
पहली बोली- पता है बहन, अचानक मेहमान आने पर विदेशों में कहते हैं,
O dear what a surprise? 
दूसरी बोली- और अपने इंडिया में कैसे कहते हैं?
पहली बोली- इसको भी अभी मरना था यहां......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
गप्पू की पत्नी की शोकसभा में आए पप्पू ने उससे पूछा- कैसे हुआ ये?
गप्पू- कुछ नहीं यार चाय पी रही थी और अचानक बस चल बसी
पप्पू- कुछ देर चुप रहने के बाद बोला-
वो वाली चाय की पत्ती बची है क्या?


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें