फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर बन जाएगा आपका दिन, पढ़िए वायरल चुटकुले

Wed, 09 Jul 2025 06:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
Comedy Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से सिक्का निकाला और एसिड में डाला, फिर बच्चों से पूछा कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं 
बच्चा- सर, नहीं घुलेगा। 
टीचर- शाबाश, लेकिन तुम्हें कैसे पता? 
बच्चा- सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
गुरु जी- बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।
लड़का- मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं!
गुरु जी- कैसे...?
लड़का- हैंडपंप से...!!!

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक हाथी लकड़ी से बने बुए पुल को पार
कर रहा था और उसके ऊपर एक मक्खी बैठी हुई थी...!
जैसे ही हाथी पुल के आधे रस्ते में पहुंचा, पुल चरमराने लगा
मक्खी (हाथी से)- पुल के उस पार निकल जाएगा
या फिर मैं नीचे उतरूं...?

Jokes: पति- तुमने कहा था कि आज खाने में दो ऑप्शन होंगे, पत्नी का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
 

4 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
टीटी ने चिंटू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया।
टीटी- टिकट दिखाओ।
चिंटू- अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं।
टीटी- क्या सबूत है? 
चिंटू- सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है। 

Hindi Jokes: साली का सवाल सुनकर जीजा जी की बोलती हो गई बंद, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
शराबी- डॉक्टर साहब, चेकअप करवाना है?
डॉक्टर- क्या समस्या है?
शराबी- 1-2 दिन से लीवर में दर्द हो रहा है
डॉक्टर- दारू पीते हो?
शराबी- हां, साहब पर एक ही पैग बनाना, अभी मन नहीं है

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें