Comedy Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स (BF Jokes)और चुटकुलों (Jija Sali Chutkule in Hindi) को पढ़कर हंस सकते हैं।
सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!