फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: साली- ये रैगिंग किसे कहते हैं? जीजा का जवाब सुनने के बाद हो गई चुप

Fri, 05 Jun 2026 06:21 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कई शोध में भी इस बात का पता चला है कि शरीर के लिए हंसी सबसे अच्छी दवा है। हंसने से ही इंसान की आधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। हंसने से आपके आसपास का माहौल सरकरात्म रहता है और आप हमेशा खुश रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जीजा-साली मजेदार जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
Comedy Jokes: अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा मन प्रसन्न रहता है। कई गंभीर बीमारियों से बचाने में हंसी हमारी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर।

एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था, तभी उसे पत्नी का आठवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड मिला। 
ध्यान से पढ़ा तो पता चला कि वो पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र था, जिसपर लिखा था - मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा!
पति तब से बंदूक लेकर उस हेडमास्टर को ढूंढ रहा है, जिसने उसकी पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र बनाया था...!
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली- ये रैगिंग किसे कहते हैं? 
जीजा- ये जो तुम्हारी दीदी हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हैं ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में पप्पू बोला... 
पप्पू- प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है... 
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है? 
पप्पू- नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।

Jokes in Hindi: दुकानदार- बहनजी कैसी साड़ी दिखाऊं? महिला का जवाब सुनकर दुकानदार के उड़े होश

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं 
गप्पू- ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दे।
पप्पू- कोई बड़ी चीज बता... 
गप्पू- एमआरएफ का टायर दे दे।

Funny Jokes: साली साहिबा ने रख दिया जीजा जी के दुखती रग पर हाथ, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
नई नवेली बहू घर आई, बच्चों ने कहा आइसक्रीम बना के खिला दो,
बहू आइसक्रीम बनाने के लिए रेसिपी बुक पढ़ने लगी
थोड़ी देर बाद सास चिल्लाई- बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहु शरमाते हुए बोली- माता जी, किताब में लिखा था,
कि दूध में चीनी डालकर एक घंटा फ्रिज में रखें, मैंने रख दिया।
सास बेहोश...!!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें