Viral Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। आजकल की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में, हंसना-मुस्कुराना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। खुलकर हंसने से हम तनाव और गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। सोशल मीडिया पर पति पत्नी के चुटकुलों से लेकर टीचर-स्टूडेंट के मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे यह चुटकुले नए होने के साथ ही मजेदार भी हैं। आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
बैंक के बाहर भीड़ लगी थी
एक आदमी बार-बार आगे जाने की कोशिश करता और लोग
उसे पकड़कर पीछे खींच लेते
5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद आदमी चिल्लाया और बोला-
लगे रहो लाइन में, मैं आज बैंक ही नहीं खोलूंगा....
एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था
मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी बार कहा- मार दे मुझे डरपोक कहीं के
तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है, क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है और तुझसे नहीं.....