फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Jokes: पत्नी के साथ खतरनाक खेल में फंसा पति, फिर जो हुआ पढ़कर जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंसेंगे आप

Fri, 25 Apr 2025 02:05 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है जो इंसान को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए सोशल मीडिया के कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे ।

विज्ञापन
1 of 5
पति पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
Husband Wife Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स ( Funny Jokes ) और चुटकुले ( Chutkule ) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।


पति- चलो एक गेम खेलते हैं
पत्नी- क्या?
पति- तुम 4 आदमियों के नाम लिखो,
जिन्हें तुम पसंद करती हो और मैं 5 औरतों के लिखता हूं
पत्नी- ठीक है
पति द्वारा लिखे गए नाम- पत्नी की बहन सीता, पत्नी की मौसी की बेटी टीना,
पत्नी की चाची की छोटी बेटी मिंकी, पत्नी के मामा की बेटी राधा
पति द्वारा लिखे हुए नाम- सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह, वरुण धवन, अक्षय कुमार
नाम पढ़ने के बाद बेचारा पति, पत्नी से डरकर चार दिन से बाहर सो रहा है....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
शादी के कुछ सालों बाद गप्पू-पप्पू की मुलाकात हुई तो एक दूसरे का हाल पूछने लगे
गप्पू- और भाई कैसे गुजर रही है?
पप्पू- सब खैरियत है, आपस में बहुत ही अंडरस्टैंडिंग है
सुबह दोनों मिलकर नाश्ता बनाते हैं, फिर बातों बातों में बर्तन धो लेते हैं
प्यार से मिल बांट कर सारे कपड़े भी धो लेते हैं
कभी वह किसी खास डिश की फरमाइश कर देती हैं
और कभी मैं अपनी मर्जी से कुछ पका लेता हूं
उसे सफाई पसंद है, इसलिये घर की साफ सफाई भी मेरी जिम्मेदारी है
फिर पप्पू ने गप्पू से पूछा- तुम सुनाओ, तुम्हारी कैसे गुजर रही है?
गप्पू- भाई बेइज्जती तो मेरी भी इतनी ही हो रही है जितनी तुम्हारी.....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : अमर उजाला
भगवान- स्वर्ग में आपका स्वागत है
आशा है आप ने अच्छा जीवन बसर किया होगा
आदमी- वो तो सब ठीक है,
जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं.. वाली टीम हैंडल कौन करता है उससे बात करनी है.....


बेटा (मां से)- आज मेरे सारे दोस्त घर आ रहे हैं,
प्लीज मम्मी मेरे सारे खिलौने अपनी अलमारी में छुपा दो
मम्मी- क्यों, क्या तुम्हारे सारे दोस्त चोर हैं?
बेटा- नहीं, वो अपनी चीजें पहचान लेंगे.... 

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर खड़ा पति काफी देर से पत्नी का इंतजार कर रहा था
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो?
आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं....समझ में नहीं आता है क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू (रिंकी से)- मुझे तुम्हें एक बात बोलनी है
रिंकी- बोलो बाबा, शर्मा क्यों रहे हो?
पप्पू- मेरे साथ चाय पे चलेगी?
रिंकी- अरे नहीं बाबा चाय गर्म होती है, मेरे पैर जल गए तो
रिंकी की बात सुनकर पप्पू बेहोश.....


समय एक सा नहीं रहता यारों
सबका बदलता है
जो कपड़े अंग्रेजों के गवर्नर पहनकर लोगों को डराते थे
आज हमारे बैंड वाले पहनते हैं......


आज के मजेदार जोक्स: भगवान- मांगो वत्स क्या चाहिए? गोलू का जवाब पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें