Comedy Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिदंगी में इंसान को हर दिन नई चुनौतियों और मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से मन परेशना रहता है और इंसान तनाव में। इस तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। हंसने से आप अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक नेता जी नाव से कहीं जा रहे थे कि अचानक
जोरदार तूफान आया और उनकी नाव पलट गई।
नेता जी को तैरना नहीं आता था। उन्होंने भगवान से
प्रार्थना की, 'ईश्वर अगर मुझे बचा लेंगे, तो मैं गरीबों
में 21 किलो लड्डू बाटूंगा।'
फिर जोर से हवा चली और एक बड़ी से लहर के साथ
एक पेड़ बहता हुआ आ गया। नेता जी ने उसका सहारा
लेकर तैरने लगे। जब किनारा नजदीक आया, तो
चिल्लाए, 'कौन से लड्डू, कैसे लड्डू?'
फिर जोर से एक लहर आई और उनके हाथ से लकड़ी छूट गई।
नेता जी बोले, 'अरे भड़क क्यों रहे हो? मैं तो बस ये
पूछ रहा हूं कि लड्डू बेसन के या बूंदी के?'