Comedy Jokes: हंसने से आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इससे आप सकारात्मक सोचते हैं और तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसने की कोशिश करनी चाहिए। आप नीचे दिए जोक्स और चुटकुलों (Jokes And Chutkule in Hindi) को पढ़कर हंस सकते हैं।
एक आदमी थक हारकर घर आया
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...