फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: पड़ोसन- बहन, नया हार तो बहुत अच्छा है, कितने का पड़ा है, महिला का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Tue, 01 Jul 2025 09:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Comedy Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले (Viral Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......

एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था, तभी उसे पत्नी का आठवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड मिला। 
ध्यान से पढ़ा तो पता चला कि वो पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र था, जिसपर लिखा था - मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा!
पति तब से बंदूक लेकर उस हेडमास्टर को ढूंढ रहा है, जिसने उसकी पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र बनाया था...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पड़ोसन- बहन, नया हार तो बहुत अच्छा है, कितने का पड़ा है 
दूसरी महिला- ज्यादा नहीं, दो दिन की लड़ाई, एक दिन की भूख हड़ताल, 2 दिन का मौन व्रत और बस थोड़ा रोना धोना पड़ोसन भी अपने पति से रूठ जाती है....

Funny Jokes: सेक्रेटरी- आपकी बीवी मुझे इतनी शक भरी नजरों से क्यों देखती है? बॉस ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।


Comedy Jokes: मालकिन ने रोते हुए नौकरानी से कही ऐसी बात, पढ़कर खिलखिलाकर हंसने लगेंगे आप

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik

किडनैपर - तुम्हारा बेटा अब हमारे कब्जे में है...!
 मां- बात करवाना जरा उससे...
किडनैपर ने बेटे को फोन दिया...
मां- तू वहां क्या कर रहा है, अब धनिया लाके कौन देगा मुझे..?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मालिक ने नौकर से कहा- मच्छर मार दो नौकर आलस में था
थोड़ी देर बाद भी मच्छर गुनगुना रहे थे
मालिक ने फिर नौकर से कहा- मच्छर मारे नहीं क्या?
नौकर ने मालिक से कहा- मच्छर तो मार दिये ये तो उनकी विधवा पत्नियों के रोने की आवाज है...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें