फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को बताई मिलने की वजह, पढ़कर हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Wed, 23 Apr 2025 10:58 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: हंसना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला.....


ब्वॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- बिना वजह तो मुझे तुमसे मिलवाया नहीं होगा भगवान ने,
जरूर पिछले जन्म में कुछ क्लेश बाकी रह गए होंगे.....


बॉयफ्रेंड- जानू मैंने आज अपना 50 लाख का बीमा करवाया है!
गर्लफ्रेंड-  ये तो तुमने बहुत अच्छा किया
अब मुझे बार-बार कहना नहीं पड़ेगा कि अपना ख्याल रखना....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
एक आदमी ने साथ खड़ी महिला से कहा- माफ कीजिए,
क्या मैं कुछ देर आपसे बातें कर सकता हूं?
महिला- इससे आपका क्या फायदा होगा?
आदमी- दरअसल, मेरी पत्नी खो गई है
वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी तो गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मोटू- आखिर आज पता चल ही गया कि पत्नी को बेगम क्यों कहते हैं...
क्योंकि शादी के बाद पत्नी बे, गम हो जाती है और सारे गम पति के हिस्से में चले जाते हैं......


लड़की ने प्यार से लड़के के सीने पर अपना सिर रखा और बोली-
जानू, आपका दिल कितना कुरकुरा है
लड़का- अरे पगली, दिल कुरकुरा नहीं है, जेब में बीड़ी का बंडल पड़ा है......

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति- आज खाना सासू मां ने बनाया है क्या?
पत्नी- वाह कैसे पहचाना
पति- जब तुम बनाती थी तो काले बाल निकलते थे
आज सफ़ेद निकला है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए,
तो तुम क्या करोगे?
चिंटू- एक-दो घंटे देखेंगे,
अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है, वरना स्टाफ रूम में रख देंगे......


सोनू- क्या हुआ क्यों उदास बैठे हो?
मोनू- यार कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था
आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं
तभी से तैयार बैठा हूं ,कोई आया ही नहीं.....


Funny Chutkule: हंस-हंस कर लोटपोट होना चाहते हैं, तो पढ़े ये मजेदार फनी जोक्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें