फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? मरीज का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 21 Jun 2023 07:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Comedy Jokes - फोटो : अमर उजाला
Comedy Jokes in Hindi:  इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है, क्योंकि सेहत के लिए हंसी फायदेमंद है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो दिन में एक बार जरूर जोर जोर से हंसे। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। अगर आप हंसी नहीं आ रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi) पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की,आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? 

मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।

डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं? 

मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
Comedy Jokes - फोटो : iStock
बेटा अपने कमरे में ख़ुशी से उछल रहा था
मम्मी-क्या बात है बेटा आज बड़ा खुश है?
बेटा-बस पूछो मत मां
मम्मी बता....कमबख्त क्या गुल खिला रहा है।
बेटा आपकी होने वाली बहू 12 th में पास हो गयी है। फिर दे लात और दे चप्पल।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
Comedy Jokes - फोटो : iStock
साली साहिबा- अच्छा जीजू एक बात बताओ...
ससुराल में दामाद को इतना सम्मान क्यों मिलता है?
जीजा- क्योंकि वे लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी हैं जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा हैं...
बस जीजा जी की ये बात पत्नी जी ने सुन ली।
उसके बाद घर पर जो तूफान आया। जिसमें जीजा जी तहस- नहस हो गए।

 

4 of 5
Comedy Jokes - फोटो : iStock
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप? 
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ 
वेटर- हैरान होकर.... क्या? 
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है।

Jokes: पति-पत्नी के मजेदार जोक्स आपको हंसा-हंसाकर कर देंगे लोटपोट, पढिए धमाकेदार चुटकुले
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Comedy Jokes - फोटो : iStock
पत्नी- कल हमारी एनिवर्सरी हैं आपको क्या गिफ्ट दूं?
पति- गिफ्ट रहने दो… बस इज्जत किया करो और
तमीज से बात कर लिया करो
पत्नी(2 मिनट सोचकर)- नहीं..
मै तो गिफ्ट ही दूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें