Jokes In Hindi: हंसी केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं बल्कि एक मानसिक और भावनात्मक स्थिति भी है। हंसने की आदत से जीवन में सकारात्मकता और खुशी का संचार होता है। खुलकर हंसने का सबसे बड़ा लाभ है कि यह तनाव को कम करता है, जिससे हमारा मन हल्का होता है। इसके अतिरिक्त खुलकर हंसना दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला......
एक आदमी आया और सबसे बड़े साधु से पूछा
बीवी कंट्रोल नहीं होती क्या करूं?
साधु (छोटे साधु से)- एक चटाई और लगा भाई के लिए....
मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है?
डॉक्टर- ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था कि चल रहा है या नहीं......