फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: महिला- बाबा, मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है, बाबा ने बताया गजब का जुगाड़

Wed, 13 Jul 2022 03:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Jokes And Chutkule in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए इंसान को अच्छे खानपान के अलावा खुश रहना भी जरूरी होता है। चिंता और मानसिक तनाव की वजह से लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। अगर हमें स्वस्थ रहना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए। सोशल मीडिया पर आपको कई मजेदार जोक्स पढ़ने को मिल जाते हैं जो रोते हुए इंसान को भी हंसा सकते हैं। तनावपूर्ण माहौल में भी जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। तो दे किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।
गुस्से में पत्नी (पति से) बोली- अब हद हो गई।
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी।
पति- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ।
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है।
विज्ञापन

2 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
महिला- बाबा, मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है... कोई उपाय बताओ..!!! 
बाबा- बेटा, शनिवार को फेसबुक और रविवार को व्हाटसएप का उपवास रखो, पहले जैसा प्रेम आ जाएगा...!!
विज्ञापन

3 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
कर्मचारी- सर बहुत बारिश हो रही है, क्या आज ऑफिस आना है? 
बॉस- खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी है... मुझसे या पत्नी से? 
कर्मचारी- ठीक है सर... मैं आ रहा हूं। 

4 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
सास- दामाद से अगले जन्म में आप क्या बनोगे?
दामाद सासू मां मैं अगले जन्म में छिपकली बनूंगा।
सास- छिपकली क्यूं?
दामाद- क्योंकि मेरी बीवी छिपकली से बहुत
डरती है। 
विज्ञापन

5 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- क्या कर रहे हो? 
लड़का- मच्छर मार रहा हूं.
लड़की- कितने मारे? 
लड़का- पांच मारे, तीन फीमेल और दो मेल। 
लड़की- कैसे पता चला कि मेल कौन है और फीमेल कौन? 
लड़का- तीन आईने पर बैठे थे और दो बियर के पास...
विज्ञापन

6 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
टीचर बताओ हम पानी क्यों पीते हैं? 
चिंटू- क्योंकि पानी हम खा नहीं सकते इसलिए हम उसे पीते हैं। बचपन से ही होशियार हूं मैम लेकिन कभी घमंड नहीं किया।
टीचर- निकल क्लास से बाहर। 
विज्ञापन

7 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

पति- तुम्हारे पापा मानते क्यों नहीं? जले पर नमक छिड़कने की आदत गई नहीं अब तक उनकी।
पत्नी- अब क्या हो गया?
पति- आज फिर से पूछ रहे थे कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो न?
विज्ञापन

8 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू के पास आया अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की शादी का कार्ड
गप्पू- भाई बुरा लग रहा होगा?
पप्पू- हां, भाई बहुत बुरा लग रहा है।
गप्पू- जाएगा?
पप्पू- हां जाउंगा ज़रूर। प्यार अपनी जगह है और शादी का खाना अपनी!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें