फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: मुझे स्कूल में C क्यों मिलता है? पप्पू की बात सुनकर टीचर बेहोश

Tue, 04 Aug 2026 09:47 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: हंसने से कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसके लिए आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।

पप्पू ने ब्लड टेस्ट करवाया, रिजल्ट आया A+
अगले दिन पप्पू टीचर से बोला-
मैम कामयाबी तो मेरी रग-रग में दौड़ रही है
तो स्कूल में C क्यों मिलता है?
टीचर बेहोश......


टीचर- कल मैंने तुम्हे कुत्ते पर निबंध लिखने को कहा था,
तुम लिखकर क्यों नहीं लाए?
पप्पू- क्या करूं मैम?
मैंने जैसे ही कुत्ते पर पेन रखा, वो भाग गया
पप्पू की बात सुनकर टीचर ने अपना सिर पकड़ लिया......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक गांव में बिजली आनी थी, लोग खुश होकर नाच रहे थे
तभा एक कुत्ता भी नाचने लगा
किसी ने पूछा- तू क्यों नाच रहा है?
कुत्ता बोला- खंबे भी तो लगेंगे....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू- समय एक सा नहीं रहता, सबका बदलता है
पप्पू- वो कैसे?
राजू- जो कपड़े अंग्रेजों के गवर्नर पहनकर लोगों को डराते थे
आज हमारे बैंड वाले पहनते हैं......

Jokes: जानू तुम सिगरेट-शराब पीना छोड़ दो, बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर गर्लफ्रेंड के उड़ गए होश

Funny Chutkule: पंडित- आप अपने पति के भविष्य के बारें में क्या जानना चाहती हैं? पत्नी ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़की सरकारी दफ्तर गई और बोली- 
हेलो भैया, मुझे इनकम सर्टिफिकेट बनवाना है
चपरासी- बाबू से जाकर मिल लो
लड़की ने तुरंत अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोन लगाया
और बोली- बाबू तुमने बताया नहीं,
तुम इनकम सर्टिफिकेट भी बना लेते हो....


लड़की- प्यार अंधा होता है
लड़का- आजकल तो जिसके चार-पांच बॉयफ्रेंड हैं
वो भी कहती है कि 'प्यार अंधा होता है'
अरे प्यार अधां नहीं है बहन
तुने प्यार अंधा-धूंध किया है...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- मैं कुछ वर्षों से करवा चौथ का व्रत नहीं रख रही हूं,
फिर भी देख रही हूं, आप पूरे स्वस्थ हैं
पति- इसमें क्या है, मैं अपने स्वास्थ का खुद ख्याल रखता हूं
पत्नी- तुम मुझे बेवकूफ मत समझो, साफ-साफ बताओ
कौन है वो चुड़ैल जो तुम्हारे लिए करवा चौथ का व्रत रखती है?
पत्नी की बात सुनकर पति बेहोश....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें