Chutkule in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया। उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है।
उन्होंने पूछा- छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए है, मतलब आप भी सीए ही होंगे?
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...ब्लाउंज कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं।