फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पप्पू- सेठ जी छुट्टी दे दो मुझे गांव जाना है, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Mon, 17 Aug 2026 08:30 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Funny Jokes: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाते हैं। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
Chutkule In Hindi: चुटकुले हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं, अच्छी सेहत के लिए हंसना मुस्कुराना भी बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती, उसके लिए वह किसी भी समय हंस सकता है। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 


पप्पू- सेठ जी छुट्टी दे दो, गांव जाना है
सेठ- पर गांव क्यों जाना है?
पप्पू- मेरी शादी है इसलिए 
सेठ- कितने दिनों की छुट्टी चाहिए?
पप्पू- ये तो बहू का चेहरा देखकर ही बता पाऊंगा....


एक बार बस के कंडक्टर ने चिंटू से पूछा-
तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
चिंटू ने बस कंडक्टर को तुरंत बोला
तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो,
तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा,
खुशी से उछलने लगा
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने,
मेट्रो में बात की 
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं सीट पर बैठा था, इतने में वो बोली,
उठ ये लेडीज सीट है..... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
डिप्रेशन के मरीज से बात करता हुआ डॉक्टर 
डॉक्टर- क्या तकलीफ है?
मरीज- सर मेरे दिमाग में बहुत उल्टे-पुलटे विचार आते हैं
डॉक्टर- कैसे विचार आते हैं?
मरीज- जैसे जब मैं यहां आया तो आपके ओपीडी में एक पेशेंट नहीं था,
तो मैं सोचने लगा कि आपके पास कोई पेशेंट नहीं है, कमाई कैसे होगी आपकी?
घर कैसे चलेगा आपका, इतना पैसा डाला पढ़ाई में, अब क्या करेंगे?
हॉस्पिटल बनाने में भी बहुत पैसा लगाया होगा, अब लोन कैसे चुकाएंगे?
ऐसे कुछ भी विचार आते रहते हैं
मरीज से बात करने के बाद अब डॉक्टर डिप्रेशन में है.....

Funny Chutkule: लड़की से लड़का- अब हमारी शादी नहीं हो पाएगी, वजह पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

Hindi Jokes: सिर में बहुत दर्द हो रहा है, बहू का जवाब सुनकर सास की बोलती हो गई बंद

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक आदमी 12 साल बाद जेल से छूटकर,
मैले कुचैले कपड़ों में 
बहुत थका हुआ सीधे अपने घर पहुंचा
घर पहुंचते ही पत्नी चिल्ला कर बोली-
कहां घूम रहे थे इतनी देर?
आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना?
आदमी वापस जेल चला गया.....


एक आदमी जो तैरना नहीं जानता था,
गलती से गहरी झील में गिर गया
डूबते-डूबते उसके हाथ में एक मछली आ गई
उसने पूरी ताकत से मछली को पानी से बाहर फेंका और बोला-
कम से कम तू तो अपनी जान बचा ले.... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धमाकेदार चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
चिंटू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
चिंटू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं
लड़की- शुक्रिया!
चिंटू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की- जी नहीं, मैं शादीशुदा हूं
चिंटू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं...
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं..
फिर क्या था, नाई ने चिंटू को गंजा कर दिया......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें