Chutkule in Hindi: मानसिक तनाव औक चिंता से दूर रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है जिससे आप खुश रहें। मानसिक तनाव एवं बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया। उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है।
उन्होंने पूछा- छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए है, मतलब आप भी सीए ही होंगे?
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...ब्लाउंज कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं।