Chutkule in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक बार फोन की घंटी सुन कर जब बंटी ने फोन उठाया तो
दूसरी तरफ से आवाज आई...
हेलो, फ्रिज चल रहा है?
बंटी- हां चल रहा है, आप कौन...?
फोन करके वाला (कॉलर) - तो फिर पकड़ लो, वरना भाग जाएगा।
कॉलर ने थोड़ी देर बाद दोबारा फोन किया - हेलो, फ्रिज है...?
बंटी (गुस्से से) बोला- नहीं है।
फोन करने वाला (कॉलर) - कहा था पकड़ लो, वरना भाग जाएगा...!