फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: भाभी- शादी से पहले आप बहुत मंदिर जाते थे अब क्या हो गया? देवर का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Sun, 27 Oct 2024 04:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule in Hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में मजेदार जोक्स माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले (Viral Chutkule in Hindi)
 
विज्ञापन
1 of 5
भाभी देवर जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Chutkule in Hindi: जिस तरह से स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से खाना खाते हैं उसी तरह नियमित रूप से हंसना भी चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से चेहरे पर चमक रहती है। हंसना भी एक तरह का योग है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। आप काॅमेडी फिल्में, काॅमेडी शो और जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स (Social Media Jokes in Hindi) और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आते हैं। आज भी कुछ मेजदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं। 

भाभी- देवर जी, शादी से पहले आप मंदिर बहुत जाते थे, अब क्या हो गया?
देवर- भाभी जी क्या ही बोलूं...
भाभी- देवर जी बताओ, अब क्यों नहीं जाते?
देवर- जब से आपकी बहन से मेरी शादी हुई है,
मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- बच्चों बताओ, घर-घर शौचालय बनाने के क्या फायदे हैं?
सोनू- मास्टर साहब, वातावरण शुद्ध रहता है...
टीचर- शाबाश... और दूसरा...
सोनू- आगे नहीं सरकना पड़ता...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पत्रकार- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं।
इस प्यार का राज क्या है?
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था,
पूछने की हिम्मत नहीं हुई ,इसलिए डार्लिंग कहता हूं।

आज के मजेदार चुटकुले: पति- तुझमें रब दिखता है यारा मैं क्या करूं? पत्नी की बात पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
यमराज (औरत से)- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत- बस दो मिनट दे दो।
यमराज- दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी...?
औरत- फेसबुक पर स्टेटस डालना है, 'Traveling to yamlok'!

Jija Sali Jokes: साली साहिबा की बात सुनकर जीजा जी ने सिर पीट लिया, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है कि कभी-कभी चुप भी रहा करो।
मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद हसीन लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें