Chutkule in Hindi: खुलकर हंसना न केवल हमारी सेहत के लिए बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। चुटकुले पढ़कर हंसने से तनावपूर्ण माहौल को हल्का करने में मदद करता है और हम सारे गमों को भूलकर फिर से सकारात्मक सोचने लगते हैं। यही नहीं, मजेदार जोक्स और चुटकुले पढ़कर हमारी कल्पना शक्ति भी बढ़ती है, जो हमारे काम के लिए लिए जरूरी होता है। इन सब के साथ हंसने से मन भी हल्का रहता है और हमारा शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा, तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते है हंसने हंसाने का सिलसिला...
टीचर- पढ़ना शुरू कर दो, एग्जाम आने वाले हैं
सोनू- सर जी, मैं तो दिन-रात पढाई करता हूं, चाहे तो आप कुछ भी पूछ लो
टीचर- अच्छा तो बताओ, लाल किला किसने बनाया
सोनू- लेबर और मिस्त्री ने मिलकर बनाया था
टीचर- अरे पागल, मेरा मतलब किसने बनवाया
सोनू- सर जी, उस समय के ठेकेदार ने बनवाया होगा।