Chutkule in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
एक लड़का रेलवे में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया,
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।