फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: जब गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जड़ दिया जोरदार तमाचा, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 19 Nov 2024 04:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule in Hindi:  जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। 
विज्ञापन
1 of 5
चुटकुले इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Chutkule in Hindi: हम सभी को सेहतमंद रखने में अच्छे खान-पान की तरह हंसी भी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर इस भागमभाग भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पिंटू- दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी- मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू- दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी- नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू- पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी- नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 
पिंटू- फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 
दादी- फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 
पिंटू- तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
दादी (गुस्से में)- तू जा... टीवी ही देख ले...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
गर्लफ्रेंड ने बाॅयफ्रेंड को तमाचा मार दिया... 
बाॅयफ्रेंड तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की...? 
गर्लफ्रेंड बोली - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!

Comedy Jokes: दरोगा- घर में मालकिन के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की? चोर का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है।
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।

Jokes in Hindi, Chutkue: पत्नी- मौसम कितना हसीन है तुम्हारा क्या प्लान है? पति का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बंता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
संता- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
बंता- क्यों? 
संता- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें